नैनीताल: रामनगर क्षेत्र के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला रेंज में बाघ ने महिला को बनाया शिकार, ग्रामीणों व पीड़ित परिवार की मांगे हुई पूरी

नैनीताल जिले‌ से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक 02.01.2026 को सावल्दे पश्चिमी वन क्षेत्र ढेला रेंज कार्बेट रामनगर में जंगल में लकड़ी लेने गई महिला सुखिया देवी पत्नी चंदन सिंह नि0 सांवल्दे प0 रामनगर उम्र 65 वर्ष पर बाघ द्वारा हमला किया गया।

बाघ का आतंक

जिस पर डॉ० मंजूनाथ टी0सी0 एसएसपी नैनीताल द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वयं क्षेत्र में पहुंचकर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम रवाना कर सर्च अभियान चलाया गया। सर्च ऑपरेशन में टीमों द्वारा उक्त महिला का शव बरामद किया गया।‌ पीड़ित परिवार तथा आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा मानव तथा वन्य जीव संघर्ष को रोकने हेतु क्षेत्र में पिंजरा लगाने तथा हमलावर बाघ को ट्रेंक्यूलाइज करने की मांग को लेकर  प्रदर्शन किया जा रहा था।

ट्रेंक्यूलाइज करने की अनुमति

एसएसपी नैनीताल द्वारा परिजनों से वार्ता की गई, आक्रोशित ग्रामीणों को उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन दिए जाने के उपरांत शव पोस्ट मार्टम हेतु रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय ले जाकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई। कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु मौके पर एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया।SSP द्वारा राहुल मिश्रा डिप्टी डायरेक्टर रामनगर कॉर्बेट से वार्ता कर क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया गया है, तथा बाघ को ट्रेंक्यूलाइज करने की अनुमति मिल चुकी है।