नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार वारंटियों की धड़पकड़ जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में संजीत राठौड़, थानाध्यक्ष थाना भीमताल के नेतृत्व में थाना भीमताल पुलिस टीम द्वारा एक बड़ी सफलता हासिल की गई। पुलिस टीम ने विशेष सत्र परीक्षण संख्या 76/2022 से संबंधित वारण्टी अभियुक्त अरविन्द साह पुत्र शिवनाथ साह निवासी ग्राम भरपटिया, थाना मनुवा फुलचोक, जिला बेतिया, पश्चिमी चम्पारण (बिहार) को दिनांक 30.09.2025 को बिहार से गिरफ्तार किया। अभियुक्त पिछले 03 वर्षों से फरार चल रहा था तथा न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था।अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल
1. थानाध्यक्ष संजीत राठौड़
2. उ0नि0 महेन्द्र राज सिंह
3. कानि0 नरेन्द्र सिंह राणा