रामनगर से दुखद खबर सामने आई है। रामनगर के ढिकुली में कार्यरत हल्दूचौड़ निवासी एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है युवक का एक माह पूर्व ही विवाह हुआ था ।
छत की सफाई करने के दौरान हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्दूचौड़ निवासी विवेक तिवारी पुत्र पूरन चन्द्र तिवारी रामनगर के ढिकुली के एक रिजॉर्ट में काम करता था। रिजॉर्ट में रात में वह छत पर सफाई कर रहा था।इसी दौरान उसे करंट लग गया आनन फानन में विवेक को उपचार के लिये सरकारी अस्पताल ले जाया गया।जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि युवक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
परिजनों में कोहराम
वहीं युवक की एक माह पूर्व ही शादी हुई थी। मौत की खबर के बाद से युवक के परिजनों में कोहराम मच गया है।