नैनीताल: उपलब्धि: कुमाऊं विश्वविद्यालय की शोध छात्रा डॉ.रिया गुप्ता का अमेरिका की प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी में पोस्ट डॉक्टोरल शोध के लिए हुआ चयन

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल के कुमाऊं विश्वविद्यालय की शोध छात्रा डॉ.रिया गुप्ता को बधाई दीजिए।

दी शुभकामनाएं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल के वनस्पति विज्ञान विभाग की शोध छात्रा डॉ.रिया गुप्ता का चयन अमेरिका की प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन एन अर्बोर में पोस्ट डॉक्टोरल शोध के लिए हुआ है। उन्होंने अपना शोध कार्य ‘प्रोपेगेशन ऑफ मेडिसिनल प्लांट एंड देयर परफॉर्मेंस इन फील्ड कंडीशंस इन नैनीताल कुमाऊं हिमालय’ विषय पर विभाग की प्रो. नीलू लोध्याल के निर्देशन में पूर्ण किया था। अब वे ‘मॉलिक्युलर मैकेनिज्म ऑफ सिंथेटिक एंड प्लांट डेराइव्ड नैनोस्केल वेजिकल्स मीडिएटेड टिशू रिपेयर एंड सिग्नलिंग’ विषय पर शोध कार्य करेंगी। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है।