नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय में PG दाखिले का एक और मौका, समर्थ पोर्टल पर इतने सितंबर तक करें आवेदन

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय ने प्रवेश से वंचित रह गए विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। विवि ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में दाखिले का एक और अवसर दिया है।

देखें अंतिम तिथि

जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय प्रशासन ने ‘समर्थ पोर्टल’ पर पंजीकरण और प्रवेश प्रक्रिया की समय-सीमा आगे बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय के कुलपति की स्वीकृति के बाद जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, जो छात्र अभी तक आवेदन नहीं कर पाए थे, वे अब विस्तारित तिथियों के भीतर अपनी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। समर्थ पोर्टल पर 4 सितंबर 2026 तक नए पंजीकरण कराए जा सकते हैं। पंजीकरण के बाद आवेदन में आवश्यक संशोधन और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 5 सितंबर 2026 तय की गई है।‌ परिसरों एवं संबद्ध महाविद्यालयों द्वारा दस्तावेजों की समीक्षा व अंतिम प्रक्रिया पूरी करने के लिए 10 सितंबर 2026 तक का समय दिया गया है।