December 5, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

नैनीताल: पहाड़ में छुट्टियां बिताने के बाद वापस लौटे कैप्टन कूल, प्रशंसकों की उमड़ी भीड़

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। भारतीय टीम के पूर्व कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी पहाड़ आए थे। पैतृक गांव सहित पहाड़ भ्रमण पर आए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बीते कल सोमवार को वापस लौट गए।

पहाड़ में बीताए कई दिन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी 14 नवंबर को पत्नी साक्षी, बेटी जीवा और दोस्तों के साथ उत्तराखंड दौरे पर आए थे। पहले दिन नैनीताल पहुंचने के बाद अगले दिन उन्होंने पैतृक गांव ल्वाली (अल्मोड़ा) पहुंच कुल देवी की पूजा की। शुक्रवार से वह नैनीताल के मल्लीताल स्थित होटल में ठहरे थे, जहां उन्होंने पत्नी का जन्मदिन मनाया‌। जिसके बाद वह बीते कल सोमवार को वापस लौटे‌। इस बीच नैनीताल में होटल के बाहर उनकी एक झलक के लिए प्रशंसकों की भीड़ उमड़ी।

error: Content is protected !!