नैनीताल: इंटरनल कम्पलेंट कमेटी की अध्यक्ष पुलिस उपाधीक्षक ने की गोष्ठी, दी इन अधिकारों की जानकारी

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में महिला अधिकारी और कर्मचारियों के लिए गठित इंटरनल कंप्लेंट कमेटी की अध्यक्ष दीपशिखा अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी लालकुआं के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण सम्मेलन आयोजित किया।

दी यह जानकारी

इस सम्मेलन में महिला कर्मचारियों को कार्यस्थल पर लैंगिक संरक्षण एक्ट और उनके अधिकारों से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही श्रद्धा रावत, अभियोजन अधिकारी, जिला नैनीताल ने विशेष रूप से महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा और उनके द्वारा उठाए जा सकने वाले कदमों पर प्रकाश डाला। इस सम्मेलन का उद्देश्य महिला कर्मचारियों को सुरक्षित और समर्पित कार्यस्थल मुहैया कराना है, जहाँ वे बिना किसी भय और भेदभाव के अपने कार्यों को पूर्ण कर सकें।

जागरूकता बढ़ाने का लिया संकल्प

सम्मेलन में अध्यक्ष दीपशिखा अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी लालकुआं, सदस्य श्रद्धा रावत, अभियोजन अधिकारी, और सदस्य सुनीता कुंवर, प्रभारी महिला हेल्पलाइन ने महिला कर्मचारियों के हितों के प्रति पुलिस विभाग की प्रतिबद्धता को स्पष्ट किया और लैंगिक उत्पीड़न से संबंधित मामलों में जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।