नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल जिले के भ्रमण पर पंहुचे।
ठिठुरती ठंड में ड्यूटी कर रहे जवानों के बीच पहुँचे सीएम
इस दौरान उन्होंने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जब कड़ाके की ठंड में पुलिस जवान अपनी ड्यूटी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभा रहे थे, तभी मुख्यमंत्री का एक अलग ही मानवीय रूप देखने को मिला। अचानक मुख्यमंत्री स्वयं ठिठुरती ठंड में ड्यूटी कर रहे जवानों के बीच पहुँचे। उन्होंने न सिर्फ जवानों का हाल-चाल जाना*, बल्कि उनसे ड्यूटी का समय भी पूछा और ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियाँ अपनाने की स्वयं सलाह दी। सैनिक पुत्र होने के नाते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जवानों के साथ आग तापते हुए नजर आए, यह दृश्य केवल एक औपचारिक मुलाकात नहीं, बल्कि जवानों के प्रति उनके सम्मान, संवेदनशीलता और अपनत्व का प्रतीक था।
की यह घोषणा
ऐसे क्षण जवानों का मनोबल बढ़ाते हैं और यह संदेश देते हैं कि राज्य के मुखिया उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा सलामी गार्द में लगे सभी पुलिस कर्मियों को बेस्ट टर्नआउट और उत्कृष्ट सलामी के लिए सराहना की और नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।