May 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

नैनीताल: विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम पंहुचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, की पूजा अर्चना

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के भवाली में स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम दुनिया भर में पहचान है। आज बुधवार को रामनवमी के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंची धाम पहुँचकर बाबा नीब करौरी महाराज की पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

कैंची धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के पहुँचने पर मन्दिर समिति पंडित राजन कांडपाल प्रधान पंकज निगलटिया ने पूजा अर्चना कराई। मुख्यमंत्री ने बाबा की शिला को स्थान कराकर आरती उतारी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर जानकारी भी साझा की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ‘॥जय श्री राम॥ राम नवमी के शुभ अवसर पर बाबा नीब करौरी जी महाराज की तपोस्थली श्री कैंची धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। श्री हनुमान जी की कृपादृष्टि आप सभी पर बनी रहे, यही प्रार्थना है।’

रहें मौजूद

इस दौरान विधायक सरिता आर्या, महिला मॉर्कगा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा, मण्डल अध्यक्ष पंकज अद्वेती, बालम सिंह मेहरा, दिनेश तिवाड़ी, सोभन सिंह, भुवन तिवारी, गिरीश तिवारी,  नरेश पाण्डे, मंदिर समिति प्रदीप साह, ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया, ज्ञान सिंह बिष्ट, अनिल साह, शैलेंद्र साह, एम पी सिंह, नितिन कार्की, हेम आर्या, रुचिर साह, विकास जोशी, जुगल मठपाल, महेन्द्र सिंह बिष्ट, हिमांशु बिष्ट, पवन भाकुनी, प्रकाश आर्या, विमल बिष्ट, मदन मोहन कैड़ा, गोधन सिंह बर्गली आदि रहे।