नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के ओखलकांडा के ग्राम सभा पतलिया के तोक निगलानी की निवासी एक किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला।
पेड़ से लटका मिला शव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां के निवासी गोपाल दत्त की 14 वर्षीय बेटी काजल मेलकानी 20 दिसंबर से लापता थी। शनिवार को परिजनों ने काजल की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार को उसका शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। राजस्व पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा है। जांच की जा रही है।