नैनीताल: दीपावली रोशनी की है, अराजकता की नहीं- एसएसपी प्रहलाद मीणा ने दिया दो-टूक संदेश, हल्द्वानी बाजार में खुद पहुंचकर की सुरक्षा व्यवस्था की चैकिंग

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा आगामी दीपावली पर्व को शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के उद्देश्य से आज दिनाक- 14-10-2025 की सायं पुलिस बल के साथ हल्द्वानी शहर के प्रमुख बाजारों में पैदल फ्लैग मार्च एवं औचक निरीक्षण किया।

दिए जरूरी निर्देश

जिसमें उन्होंने शहर में बाजारों और गलियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकानों में कार्यरत व्यक्तियों से सत्यापन संबंधित पूछताछ की तथा बिना सत्यापन बाहरी व्यक्तियों को अपने प्रतिष्ठान में न रखने हेतु निर्देशित किया गया।

दी यह हिदायत

ऑपरेशन सैनेटाइज के तहत एसएसपी मीणा स्वयं पुलिस अधीकारियों और जवानों के साथ कारखाना बाजार, साहूकार बाजार, पटेल चौक, नया बाजार, बर्तन बाजार, मीरा मार्ग, सदर बाजार आदि क्षेत्रों में पहुंचे और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया। साथ ही अनावश्यक रूप से बाजारों में घूमने वाले लोगों को चेताया और शालीनता व अनुशासन बनाए रखने की हिदायत दी।

चलाया चेकिंग अभियान

पुलिस ने शहर के विभिन्न बिंदुओं पर नाकाबंदी व पिकेट ड्यूटी लगाकर चेकिंग अभियान चलाया, जिससे चेकिंग के दौरान कोई भी संदिग्ध बाजार से बाहर न जा सके। इस दौरान कई संदिग्धों से पूछताछ की गई तथा सत्यापन कार्यवाही की गई। पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने पर कुल 70 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जिनमें 8 संदिग्ध बाबा भी शामिल हैं। कोतवाली हल्द्वानी में सभी से पूछताछ एवं तस्दीक की जा रही है, सही पाए जाने पर छोड़ा जाएगा, अन्यथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण टीम में शामिल अधिकारी

एसपी सिटी  प्रकाश चन्द्र, पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी नितिन लोहनी, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी अमर चंद्र शर्मा,
यातायात प्रभारी महेश चंद्र, प्रभारी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील जोशी  विमल मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम, दिनेश जोशी थानाध्यक्ष मुखानी, सीपीयू प्रभारी, महिला/पुरुष पीएसी, डॉग स्क्वॉड टीम एवं थाना-चौकी पुलिस बल मौजूद रहें।