नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां हल्द्वानी में खराब मौसम के चलते स्कूलों में होने वाली छुट्टी में शिक्षकों को भी अवकाश देने की मांग उठने लगी है।उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन नैनीताल की ओर से मामले में डीएम नैनीताल को पत्र भेजा गया है। जिसमें विद्यालय में भारी बारिश, आपदा एवं सुरक्षा कारणों से अवकाश होने की स्थिति में शिक्षकों को भी अवकाश देने का अनुरोध किया गया है।
विषम परिस्थितियों में आपदा,भारी बारिश एवं अन्य कारणों में शिक्षकों को भी दिया जाए अवकाश
संघ का कहना है कि डीएम ने 13 जुलाई तक जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की है। लेकिन शिक्षकों को अवकाश नहीं दिया गया है। ऐसे आदेश की ही वजह से अल्मोड़ा में बीते मंगलवार को स्कूल जा रहे एक शिक्षक की कार खाई में गिर गयी, जिसमें शिक्षक की मृत्यु हो गयी। कहा कि शिक्षकों को भी सुरक्षा की दृष्टि से विषम परिस्थितियों में आपदा,भारी बारिश एवं अन्य कारणों में अवकाश प्रदान किया जाए।