नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में हत्या मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस में दी तहरीर
बीते दिनांक 08.10.24 को आशु जोशी पुत्र स्व० उमेश चन्द्र जोशी निवासी घूनी न0 1 कठघरिया थाना मुखानी जिला नैनीताल व अंशू जोशी पुत्र स्व० किशोर चन्द्र जोशी निवासी उपरोक्त थाना मुखानी जिला नैनीताल ने थाना मुखानी में एक तहरीर वादिनी कल्पना नैनवाल पत्नी उमेश चन्द्र नैनवाल निवासी ग्राम पूरनपुर नैनवाल लामाचौड़ हल्द्वानी द्वारा हस्ताक्षरित बाबत दिनांक 07.10.2024 की रात्रि लगभग 10.50 बजे कमलुआगांजा रामलीला हल्द्वानी में खुद के पति उमेश नैनवाल की रामलीला देखने के दौरान जमीनी विवाद के चलते दिनेश नैनवाल द्वारा गोली मारकर हत्या कर अपने साथी दीपक बुधानी के साथ भाग जाने सम्बन्धी लाकर दाखिल किया। दाखिला तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में FIR NO. 179/24 U/S 103 (1) BNS बनाम दिनेश नैनवाल व दीपक बुधानी पंजीकृत किया गया।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
जिसके बाद एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल पुलिस टीम गठित कर मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। टीम का गठन किया गया और आरोपी की तलाशी की गई। चैकिंग के दौरान आरोपी दिनेश चन्द्र नैनवाल पुत्र स्व रमेश चन्द्र नैनवाल निवासी पूरनपुर नैनवाल मुखानी जनपद नैनीताल उम्र-51 वर्ष गिरफ्त में आया। जिसके बाद बीते कल देर रात्रि फार्मग्रिल रेस्ट्रोरेन्ट के पास से हिरासत पुलिस लिया गया।
पूछताछ में कबूला जुर्म
पूछताछ में बताया कि उसके चाचा हेम चन्द्र नैनवाल की लगभग 18-19 बीघा जमीन पूरनपुर नैनवाल में थी जिनका कोई वारिस नहीं था जिनकी मृत्यु भी लगभग 03-04 महीने पहले हो गयी थी। जमीन को लेकर मृतक उमेश चन्द्र नैनवाल से विवाद चल रहा था, सभी नैनवाल रिश्तेदारो द्वारा उक्त जमीन को स्कूल या पार्क या किसी सामाजिक संस्था को दान करने पर सहमती जतायी थी। परन्तु मृतक उमेश नैनवाल द्वारा इसमे आपत्ति जतायी जा रही थी जमीन को लेकर विवाद कर रहा था जिस कारण मैने दिनांक 07/10/24 को कमलवागांजा रामलीलाग्राउण्ड मे गुस्से में आकर गोली मार दी। आरोपी के विरुद्ध पूर्व FIR- 3675/04 धारा- 307/279 IPC, FIR- 9063/05 धारा- 302 IPS,
टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा
SSP NAINITAL ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2500 रूपये के नगद धनराशि से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1- उ0नि0 विजय सिंह मेहता (थानाध्यक्ष/विवेचक)
2- उ0नि0 नीरज भाकुनी (धानाध्यक्ष वनभूलपुरा)
3- उ0नि0 पंकज जोशी (थानाध्यक्ष कालादूँगी)
4- उ0नि0 संजीत राठौर (प्रभारी एस.ओ.जी)
5- उ0नि0 बलवंत कम्बोज (प्रभारी चौकी आर.टी.ओ)
6- हे0का0 ललित श्रीवास्तव एसओजी
7- कानि0 चन्दन नेगी (SOG)
8- कानि० धीरज सूगडा (मुखानी)
9- कानि0 गणेश गिरी (मुखानी)
10- कानि0 सुरेश देवडी (मुखानी)
11-कानि0 अनूप तिवारी (मुखानी)
12-कानि0 प्रवीण सिंह (मुखानी)
13-कानि0 जीवन कुमार (मुखानी)
14- का0 अरविन्द बिष्ट एसओजी
15- का0 राजेश बिष्ट एसओजी