नैनीताल: एसएसपी के कड़े निर्देश पर ड्रग फ्री देवभूमि अभियान” में मिली बड़ी सफलता, नशीले इंजेक्शन व गांजे के साथ तीन युवक पंहुचे हवालात

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा घोषित “Drug Free Devbhoomi” अभियान को सफल बनाने हेतु एसएसपी डॉ मंजुनाथ टीसी के सख्त आदेश के क्रम में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस की कार्यवाही

जिसमें भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन व गांजा की बरामद कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन राणा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार व प्रभारी एसओजी राजेश जोशी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान लालकुआ और रामनगर में निम्न कार्यवाही की गई है।

नशीले इंजेक्शन बरामद

पुलिस चैकिंग दौरान सुभाष नगर बैरियर के पास से  02 अभियुक्तों मनोज कश्यप पुत्र स्व0 श्री ओमकार कश्यप निवासी हरिपुर पूर्णानन्द पो0 अर्जुनपुर थाना हल्द्वानी व धर्मेन्द्र मौर्या पुत्र नन्हे लाल मौर्या निवासी गोल्डन फर्नीचर चौधरी कालौनी मण्डी हल्द्वानी के कब्जे से 210 नशीले इंजेक्शन बरामद कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कोतवाली लालकुआं में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
105 Buprenorphine Injection
105 AVIL Injection
अभियुक्तों के आपराधिक के इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1-व0उ0नि0 दीपक सिंह विष्ट
1-उ0नि0 अंजू यादव
2-हे0कानि0 त्रिलोक सिंह रौतेला
3-कानि0 आनन्द पुरी
4-कानि0 सन्तोष बिष्ट (एसओजी)
5-कानि0 भूपेन्द ज्येष्ठा (एसओजी)

गांजे के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

पुलिस टीम द्वारा चौधरी ढाबे से लगभग 500 मीटर आगे मालधन रोड पर चेकिंग के दौरान UK 04 CA 8489 नंबर के कैन्टर वाहन को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से 03 कट्टों में भरा कुल 44.26 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसका बाजार मूल्य लगभग ₹2,25,000/- है। अभियुक्त किशन चन्द्र जोशी पुत्र केशव दत्त जोशी, निवासी छोटी हल्द्वानी, कालाढूंगी, जनपद नैनीताल (उम्र 44 वर्ष) को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। वाहन को सीज किया गया। अभियुक्त से नशे की सप्लाई नेटवर्क संबंधी विस्तृत पूछताछ जारी है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

उ0नि0 सुनील धानिक
उ0नि0 गणेश जोशी
का0 विनीत चौहान
का0 प्रयाग कुमार
का0 कविन्द्र सिंह