नैनीताल: पूर्व विधायक किशन सिंह तड़ागी का निधन, जताया शोक

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। पूर्व विधायक किशन सिंह तड़ागी का बीते कल शनिवार को निधन हो गया।

इस साल मनाया था 100वां जन्मदिन

उन्होंने 101 साल की उम्र में अन्तिम सांस ली। पिछले कुछ समय से बीमार थे। हाल ही में उन्हें इलाज के लिए हल्द्वानी स्थित निजी अस्पताल भी ले जाया गया था। शनिवार सुबह 8:45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर राजनीति जगत से नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

पालिकाध्यक्ष भी रहें

नैनीताल विधानसभा सीट से प्रताप भैया को पराजित कर और 1989 में डाॅ.नारायण सिंह जंतवाल को पराजित कर किशन सिंह तड़ागी लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रहे। पैशे से अधिवक्ता तड़ागी वर्ष 1971 में नैनीताल नगर पालिकाध्यक्ष भी रहे