नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के भवाली में स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम का 15 जून 2025 स्थापना दिवस है।
तीन दिन वितरित होगा प्रसाद

इस मौके पर कैंची धाम स्थापना दिवस मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। इस संबंध में एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा ने बताया कि इस बार मंदिर समिति द्वारा निर्णय लिया गया है कि प्रसाद वितरण 16, 17 व 18 जून को भी किया जाएगा। बताया कि ऐसे श्रद्धालु जो 15 जून को दर्शन नहीं कर पाते, वे इन तिथियों में किसी भी दिन आकर दर्शन एवं प्रसाद प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही सम्पूर्ण यातायात प्लान नैनीताल पुलिस के फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम, X @nainitalpolice पर देख सकते हैं।