नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के भवाली में स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम का बीते कल धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर मेले का भी आयोजन किया गया। बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन को आस्था का जनसैलाब उमड़ा।
शांतिपूर्वक संपन्न हुआ कैंची धाम मेला
जिसमे विश्व प्रसिद्ध कैची धाम मेला-2025* के सकुशल एवं शांतिपूर्ण आयोजन में जो सहयोग मिला। उसके लिए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने जनपद नैनीताल की समस्त जनता, श्रद्धालुजनों, मीडिया प्रतिनिधियों, मंदिर समिति, जिला प्रशासन, केंद्रीय बलों, वॉलिंटियर्स एवं पुलिस टीम के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। साथ ही मुख्यमंत्री उत्तराखंड व डीजीपी के मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन हेतु भी धन्यवाद किया।
एसएसपी ने जताया आभार
इसके अलावा एसएसपी ने कहा कि मेले में आए श्रद्धालुओं ने धैर्य, अनुशासन व सहयोग का परिचय दिया, जिससे समस्त व्यवस्थाएँ सरल, सुगम और संतुलित बनी रहीं। जनपद पुलिस के साथ- साथ बाहरी जनपदों से आए अधिकारियों ने भी कर्तव्यनिष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया, जिसकी देशभर से सराहना हो रही है। कहा मेरे लिए यह गर्व की बात है कि सोशल मीडिया, श्रद्धालुओं की जुबानी और विभिन्न माध्यमों से नैनीताल पुलिस सहित पूरे उत्तराखंड पुलिस की प्रशंसा हो रही है। यह हम सभी के लिए प्रेरणा है कि जब जनसहभागिता, सेवा भाव और आपसी समन्वय होता है, तो हर चुनौती अवसर में बदल जाती है।