नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में राजभवन गोल्फ कोर्स नैनीताल में प्रतियोगिता का आयोजन होने वाला है।
प्रतियोगिता का आयोजन
मिली जानकारी के अनुसार आगामी 12 मई को गर्वनर्स कप इंटर स्कूल गोल्फ प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए बीते गुरुवार को राजभवन गोल्फ कोर्स में बच्चों की निशुल्क ट्रेनिंग शुरू की गई है। यह ट्रेनिंग 10 मई तक चलेगी। वही गर्वनर्स कप गोल्फ प्रतियोगिता इस बार 7, 8 और 9 जून को राजभवन गोल्फ कोर्स नैनीताल में होगा।