हल्द्वानी में भड़की हिंसा के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए है। दिनॉक- 08.02.2024 को बनभूलपुरा क्षेत्र में घटित घटना मामले में 01 नगर निगम एवं 02 पुलिस की तहरीर पर कुल-03 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। मामले में टीमों का गठन किया गया है।
हालात सामान्य
CCTV एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर 05 अभियुक्तो की गिरफ्तारी की गई है। वनभूलपुरा क्षेत्र को छोड़कर अन्य क्षेत्र में कर्फ्यू हटा दिया गया है।अति आवश्यक सामग्री की आपूर्ति सामान्य चल रही है।
गिरफ्तारी के लिए हो रहा काम
थाना बनभूलपुरा को सुचारू रूप संचालित किया जा चुका है, थाने पर समस्त कार्य सुचारू रूप से चल रहे हैं। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गई है जो गिरफ्तारी के लिए कार्य कर रही है। वही घटना के समय एसएसपी नैनीताल अपनी फोर्स के साथ डटे रहे। फोर्स का मनोबल बढ़ाया है।