अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत आज नगर मंडल अल्मोड़ा की एक बैठक सांसद कार्यालय में संपन्न हुई।
बैठक में कहीं यह बात
इस बैठक में मंडल के प्रवासी कार्यकर्ता पूर्व राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने नगर मंडल के पदाधिकारियो को संबोधित करते हुए कहा कि नगर के सभी शक्ति केंद्रों में बूथ पदाधिकारियों व समितियां का सत्यापन किया जाना है। इसके लिए सभी शक्ति केंद्र के प्रवासी अपने-अपने शक्ति केंद्रों में जाकर और सभी मोर्चों के साथ बैठकर सत्यापन कार्यक्रम को सम्पन्न कराएंगे। इसके लिए नगर के विभिन्न मोर्चों की बैठके 8 अक्टूबर तक तय की गई है। इस अवसर पर नगर मंडल के अध्यक्ष अमित साह मोनू ने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए इस कार्यक्रम को निर्धारित अवधि में सभी कार्यकर्ता पूर्ण करेंगे।
यह लोग रहें उपस्थित
इस अवसर पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, नमो ऐप जिला संयोजक कृष्ण बहादुर सिंह, नगर महामंत्री मनोज जोशी, नगर उपाध्यक्ष चंदन रावत, जगत भट्ट, सौरभ वर्मा, नगर मंत्री रमेश मेर, दिशांत पवार, नगर मीडिया प्रभारी अशोक गोस्वामी, अजय वर्मा, कमल बिष्ट, नगर सोशल मीडिया प्रभारी आशीष गुरुरानी, धीरज बोरा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
More Stories
अल्मोड़ा: पुलिस ने पोक्सो एक्ट के अभियुक्त को पौड़ी गढवाल से किया गिरफ्तार, नाबालिग को सकुशल बरामद किया
अल्मोड़ा: भैरवाष्टमी पर विशाल भंडारे का आयोजन, बढ़ चढ़कर श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
अल्मोड़ा: पुलिस की कार्यवाही, अवैध खनिज (रेता) परिवहन करने पर वाहन डंपर किया सीज