नैनीताल: भारी बारिश का अलर्ट, सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद, देखें आदेश

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली है। कुछ जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। वहीं नैनीताल जिले में कल भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

कल बंद रहेंगे स्कूल

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आगामी 4 अगस्त को भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस अलर्ट के दृष्टिगत नैनीताल जिले में सोमवार को सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।