नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के भवाली में स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
15 जून को भव्य होगा कैंची धाम का स्थापना दिवस
वही 15 जून को कैंची धाम का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। जो काफी भव्य होगा। इस संबंध में मंगलवार को पुलिस-प्रशासन ने मंदिर समिति और व्यापारियों के साथ यातायात व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित की।
15 जून के लिए तैनात रहेगी अतिरिक्त फोर्स
मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में तय हुआ कि अगले सप्ताह से शटल सेवा से भक्तों को कैंची धाम के दर्शन कराए जाएंगे। जिससे जाम की समस्या कम होगी। वहीं व्यापारियों ने महिला पुलिस की तैनाती की मांग रखी। व्यापारियों ने कहा कि सड़क किनारे खड़े हो रहे वाहन, टैक्सी स्टैंड बनने से जाम की समस्या बन रही है। कोतवाल डीआर वर्मा ने कहा कि 15 जून के लिए अतिरिक्त फोर्स रहेगा। मेले के दौरान रूट डायवर्जन किया जाएगा।
बैठक में रहें उपस्थित
बैठक में चौकी प्रभारी कृष्णा गिरी, ग्राम प्रधान पंकज निगल्टिया, पूर्व प्रधान दिनेश तिवारी, पवन कुमार, अखिलेश सेमवाल अक्की आदि लोग उपस्थित रहें।