नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के तल्लीताल से बिड़ला मार्ग पर कुछ दिनों तक आवाजाही बंद रहेगी।
दी यह जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह आवाजाही 7 से 25 जनवरी तक बंद रहेगी। इस संबंध में प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता तुलाराम टम्टा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वेलकम होटल से भोटिया बैंड तक सड़क सुधारीकरण कार्य किया जाएगा। बताया कि यह कार्य 7 जनवरी से 25 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान संबंधित मार्ग को पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा। ताकि कार्य को निर्धारित समय सीमा में सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।