नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में दिनांक 10.12.2025 को रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में निर्णय हेतु तिथि नियत है। निर्णय के उपरांत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज दिनाक- 08-12-2025 को SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा पुलिस अधिकारियों संग अहम मीटिंग कर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करते हुए निम्न निर्देश दिए गए।
दिए यह निर्देश
✔️ संपूर्ण प्रभावित क्षेत्र की बैरिकेटिंग की जाएगी।
✔️ बनभूलपुरा की लोकल 🆔 न होने पर कोर क्षेत्र में प्रवेश वर्जित रहेगा।
✔️ बनभूलपुरा तथा हल्द्वानी क्षेत्र में आज से ही BDS द्वारा चैकिंग की जाएगी।
✔️ संभावित उपद्रवियों के विरुद्ध मुचलका पाबंद की कार्यवाही की जाएगी।
✔️ पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्धों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
✔️ दिनांक 09.12.2025 को बनभूलपुरा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला जाएगा।
✔️ यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं डायवर्सन प्लांट समय से जारी करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस बल का विवरण-
ASP- 03
CO- 04
निरीक्षक- 10
उ0नि0/अ0उ0नि0 – 45
हे0का0/का0- 250
फायर यूनिट- 04 यूनिट
टियर गैस- 04 यूनिट
ड्रोन- 04
पीएसी- 02 प्लाटून
कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता- एसएसपी
एसएसपी कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा। सोशल मीडिया में भी पुलिस की पैनी नजर है।
रहें मौजूद
उक्त गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक क्राइम/यातायात डॉ0 जगदीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक दूरसंचार रेवाधर मठपाल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।