नैनीताल: 15 जून को कैंची धाम स्थापना दिवस, महाप्रसाद और व्यवस्थाओं के लिए इतने कारसेवकों को सौंपी अहम जिम्मेदारी



भवाली: अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सुप्रसिद्ध बाबा नीब करौरी के धाम ‘कैंची आश्रम’ में आगामी 15 जून को होने वाले स्थापना दिवस मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं।

मेले की तैयारियां तेज

जिस पर मेले और महाप्रसाद वितरण को भव्य व सुव्यवस्थित बनाने के लिए मंदिर प्रबंधन ने एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। जिसमें कारसेवकों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं हैं। मिली जानकारी के अनुसार जिसमें इस वर्ष सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगभग 400 कारसेवकों को अलग-अलग व्यवस्थाओं के लिए तैनात किया गया है। सभी कारसेवकों को आधिकारिक पहचान पत्र भी वितरित कर दिए गए हैं। सचिव आलोक चोपड़ा ने सभी कारसेवकों से पूरी गंभीरता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने का आह्वान किया। कारसेवकों को मुख्य रूप से निम्नलिखित स्थानों पर तैनात किया गया है।
• ​आश्रम का मुख्य प्रवेश द्वार
• ​महाप्रसाद वितरण काउंटर
• ​जूता स्टैंड और पार्किंग क्षेत्र