नैनीताल: कुमाऊं विवि ने बदली व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की विशेष बैंक परीक्षा की तिथियां, जानें अब कब होंगी यह परीक्षाएं

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय ने अष्टमी श्राद्ध (अष्टका) के स्थानीय अवकाश को देखते हुए तीन व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की विशेष बैंक परीक्षा की तिथियों में संशोधन किया है।

जानकारी के मुताबिक विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मंगलवार को इस संबंध में नया और संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिसमें कुलसचिव प्रो. रितेश साह ने सभी परीक्षार्थियों से संशोधित तिथियों के अनुसार ही परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित होने की अपील की है।

​संशोधित परीक्षा कार्यक्रम

•  ​बीकॉम ऑनर्स (प्रथम सेमेस्टर): ‘इंट्रोडक्शन ऑफ अकाउंटिंग’ विषय की परीक्षा अब 6 अक्तूबर को दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगी। (पहले यह परीक्षा 3 अक्तूबर को प्रस्तावित थी)।
•  ​बीसीए (चतुर्थ सेमेस्टर): ‘न्यूमेरिकल एनालिसिस एंड स्टैटिस्टिकल टेक्नीक्स’ (Numerical Analysis and Statistical Techniques) विषय की परीक्षा अब 7 अक्तूबर को दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। (पहले यह परीक्षा 3 अक्तूबर को निर्धारित थी)।
•  ​बीसीए (तृतीय सेमेस्टर): ‘ऑपरेशनल रिसर्च’ (Operational Research) विषय की परीक्षा भी अब 7 अक्तूबर को दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगी। (पहले यह परीक्षा भी 3 अक्तूबर को तय थी)।