नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम किए जारी, इस पोर्टल पर देख सकेंगे छात्र

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026 के सम सेमेस्टर की मुख्य, बैक और एक्स-स्टूडेंट परीक्षाओं के विभिन्न मुख्य एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं।

देखें वेबसाइट

​विश्वविद्यालय के सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ. नंदन सिंह बिष्ट के अनुसार, परिसरों, संबद्ध महाविद्यालयों और संस्थानों के पंजीकृत विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। ​वेबसाइट: विद्यार्थी www.kunainital.samarth.edu.in पर उपलब्ध समर्थ स्टूडेंट अकाउंट या विश्वविद्यालय के आधिकारिक ईआरपी पोर्टल के माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। परिणाम देखने के लिए विद्यार्थियों के पास एबीसी आईडी (ABC ID) होना अनिवार्य है। छात्र अपने अनुक्रमांक, पंजीकरण संख्या, ईमेल या मोबाइल नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करके अपना स्कोरकार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
• बीए इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
• ​बीबीए एलएलबी और बीबीए
• ​बीसीए और बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (BFA)
• ​बीएड और एमबीए
• ​एमएससी (होम साइंस – फूड एंड न्यूट्रिशन)
• ​बीए एलएलबी और एमफार्मेसी
• ​एमए (वीमेंस स्टडीज)
• ​एमवोक (हॉस्पिटैलिटी)