नैनीताल: कल यू-सेट के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि, अब तक 12,000 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापकों के पदों के लिए स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (यू-सेट) आयोजित होने वाली है।

देखें वेबसाइट

इसका जिम्मा कुमाऊं विवि को सौंपा गया है। विवि की ओर से सात जनवरी को यह परीक्षा आयोजित होगी। इसके लिए अब तक 12,000 अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। परीक्षा के लिए अभ्यर्थी https://www.usetonline.co.in पर परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा https://www.kunainital.ac.in पर भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।