नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ शहर के तल्लीताल पुलिस लाइन में तैनात एक महिला कांस्टेबल से अधिवक्ता ने छेड़छाड़ कर दी।
महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़-
जानकारी के अनुसार महिला कांस्टेबल का आरोप है कि लंबे समय से अधिवक्ता उसे फोन कर परेशान कर रहा था। जानकारी के मुताबिक खटीमा निवासी एक महिला कांस्टेबल ईधर नैनीताल में पुलिस लाइन में तैनात है। महिला कांस्टेबल ने तल्लीताल थाने में तहरीर देकर कहा है कि टेड़ा घाट खटीमा निवासी सचिन सिंह पुत्र गोपाल सिंह जो कि पेशे से अधिवक्ता है। उसे लंबे समय से फोन पर परेशान कर रहा है। जो मंगलवार को पुलिस लाइन में आ गया और छेड़खानी करने लगा।
मुकदमा दर्ज-
पुलिसकर्मियों और पुलिस लाइन में मौजूद लोगों ने अधिवक्ता को दबोच लिया। महिला कांस्टेबल की तहरीर के आधार पर तल्लीताल पुलिस ने अधिवक्ता के खिलाफ संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।