नैनीताल: 23 जून को मां नयना देवी मंदिर का स्थापना दिवस, सुबह 7 बजे होगी कुल पूजा, यहां देखें पूरा कार्यक्रम

नैनीताल: विश्व प्रसिद्ध मां नयना देवी मंदिर का स्थापना दिवस इस वर्ष आगामी 23 जून को बेहद भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा।

दी यह जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार ‘मां नयना देवी मंदिर अमर उदय ट्रस्ट’ की ओर से उत्सव के नौ दिवसीय कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं बीते 15 जून से मंदिर परिसर में 23 जून तक नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होने वाली कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं। ट्रस्ट का अनुमान है कि स्थापना दिवस के दिन हजारों भक्त मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचेंगे। मुख्य उत्सव यानी 23 जून (स्थापना दिवस) के दिन सुबह से ही मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रहेगी।

देखें यह कार्यक्रम

• ​ब्रह्म मुहूर्त: मां नैना देवी की विशेष पूजा-अर्चना।
• ​सुबह 07:00 बजे: कुल पूजा का आयोजन।
• ​सुबह 11:00 से 12:00 बजे: देव पूजन और पूर्णाहुति।
• ​दोपहर 12:00 से 01:00 बजे: व्यास पूजन, पुस्तक पूजन और कन्या पूजन।
• ​दोपहर 01:00 बजे से: ब्राह्मण पूजन के साथ ही विशाल महाभंडारे की शुरुआत होगी।
• ​शाम 05:00 से 07:00 बजे: भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय व नामी कलाकार मां के भजनों की प्रस्तुति देंगे।