नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के तल्लीताल डांठ चौराहे पर महात्मा गांधी की नई प्रतिमा लगाई गई है। जल्द ही इस प्रतिमा का भव्य अनावरण किया जाएगा।
आकर्षण का केंद्र बनेगी यह प्रतिमा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी इस प्रतिमा को ट्रायल के तौर पर लगाया गया है। इससे पूर्व नगर में इसी स्थान पर सड़क किनारे महात्मा गांधी की खड़ी प्रतिमा है। जिसके बाद अब इसे यहां से हटाये जाने और नयी प्रतिमा को सड़क के घुमाव के बीच लगाये जाने की योजना है। यह नई प्रतिमा लोनिवि की ओर से दिल्ली से मंगाई गई है। जो अष्टधातु की प्रतिमा है। इस प्रतिमा में महात्मा गांधी को सूत कातते हुए दिखाया गया है। प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद इसे स्थायी रूप से स्थापित किया जाएगा। जिसके बाद इसका भव्य अनावरण किया जाएगा।