नैनीताल: आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। आज नैनीताल में आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। सभी कार्यकर्ता मल्लीताल पंत पार्क में एकत्रित हुए।

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को बताया साजिश

इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी सरकार की साजिश है। साथ ही कहा कि कहा कि यदि सरकार निष्पक्ष ही काम कर रही है, तो केंद्र सरकार को उत्तराखंड में अंकिता हत्याकांड समेत अन्य घटनाओं को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

यह लोग रहें शामिल

प्रदर्शन में प्रदेश संगठन सचिव हेम आर्य, नगर अध्यक्ष भुवन आर्य, विधानसभा महामंत्री देवेंद्र लाल, नगर उपाध्यक्ष नईम अहमद, महामंत्री प्रमोद सचदेव, सनी सेलवन, सूरज कुमार, ललित पंत, किशन लाल, गौरव कुमार, राहुल कीर्ति, नरेंद्र सिंह, दीपक कुमार, सुखविंदर सिंह, बंटी मिश्रा, बबली आर्य, दीपक राणा, पदम सिंह आदि शामिल रहे।