नैनीताल जिले में बड़ी संख्या में पर्यटक पंहुचते है। यहां की सुन्दरता को देखने देश विदेश से लोग पंहुचते है। यहां झीलों की सैर करने का भी अपना एक अलग ही मजा है।
लगाएं जा रहें ग्लास फाइबर से बने दिशासूचक बोर्ड
वहीं अब नैनीताल में नैनीझील के साथ ही चौराहों पर भी ग्लास फाइबर से बनी पाल नौकाएं नजर आएंगी। जानकारी के अनुसार इसके लिए लोनिवि की ओर से नैनीताल में चौराहों का चौड़ीकरण करने के साथ ग्लास फाइबर से बने दिशासूचक बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं। इससे चौराहों की सुंदरता बढ़ने के साथ ही पर्यटकों को शहर की सड़कों, बाजार और स्थानों की जानकारी मिल पाएगी। इससे यह खूबसूरती बढ़ाने के साथ पर्यटकों को भी आकर्षित करेंगी।