नैनीताल: कुमाऊं विवि में प्रवेश का मौका: विधि पाठ्यक्रमों के लिए बढ़ी पंजीकरण की अंतिम तिथि, देखें

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों और संबद्ध डिग्री कॉलेजों में शिक्षण सत्र 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इसी बीच एक जरूरी खबर सामने आई है।

देखें वेबसाइट

जानकारी के अनुसार की सुविधा को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पंजीकरण की समय-सीमा में विस्तार किया है। अब अभ्यर्थी अपनी सुविधानुसार प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। जिसमें बीए एलएलबी, बीए एलएलबी (ऑनर्स) और बीबीए एलएलबी जैसे विधि पाठ्यक्रमों में दाखिले के इच्छुक छात्र 4 जुलाई 2026 तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि आज 30 जून 2026 तक है। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://ukadmission.samarth.ac.in/index.php/site/index के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।