उत्तराखंड: दीजिये बधाई: हाॅकी कोच के लिए विनय किशोर का हुआ चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पिथौरागढ के कनालीछीना विकासखंड के सन्न गांव निवासी विनय किशोर को बधाई दीजिये।

खेल प्रेमियों ने जताई खुशी

मिली जानकारी के अनुसार विनय का भारतीय खेल प्राधिकरण बंगलौर में हाॅकी कोच के लिए चयन हुआ है। विनय किशोर वर्ष 2009 से अनेक राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। उनके चयन पर गृह क्षेत्र और जिले में खुशी की लहर है। साथ ही खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।