नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। बीते कल मंगलवार को चन्द्र ग्रहण लगा। जो भारत में भी दृश्यमान हुआ। इस मौके पर नैनीताल के आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज साइंस सेंटर से चंद्रग्रहण का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
लोगों में दिखी उत्सुकता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां से सांझ आंशिक चंद्रग्रहण का अद्भुत सौंदर्य देखने को मिला। यहां सांय 6.15 बजे से लगभग 6.48 बजे तक चंद्रग्रहण देखा जा सका। ग्रहण के दौरान चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया का लगभग 40 प्रतिशत भाग ढका दिखाई दिया। ग्रहण से रूबरू होने के लिए लोगों के साथ सैलानियों में भी काफी उत्सुकता दिखी।