नैनीताल: राष्ट्रीय पेचंक सिलाट प्रतियोगिता में नैनीताल जिले के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 10 स्वर्ण, 6 रजत और 4 कांस्य पदक

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय पेचंक सिलाट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो नहरिया स्थित मार्शल आर्ट अकैडमी में 12वीं पेचक सिलाट( इंडोनेशियन मार्शल आर्ट) राष्ट्रीय प्रतियोगिता से लौटे खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।

खिलाड़ियों का किया स्वागत

जिसमें नैनीताल जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रदेश के लिए 10 स्वर्ण, 6 रजत और 4 कांस्य पदक जीते। इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन ने जम्मू-कश्मीर पेंचक सिलाट एस्सोसिएशन द्वारा 16 नवंबर से 18 नवंबर तक 12वी प्री टीन, सब- जूनियर और जूनियर राष्ट्रीय पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया । जो शेरे कश्मीर इंडोर स्टेडियम श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में किया गया। इस प्रतियोगिता मे नैनीताल जिले से 26 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया ।