नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के एसएसपी डॉ0 मंजूनाथ टी0 सी0 के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 22.11.2025 को थाना क्षेत्र मे कानून/शान्ति व्यवस्था/यातायात व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम करने हेतु चेकिंग के दौरान पश्चिमी खेड़ा मां कालिका होमस्टे के सामने ढाबे से अभियुक्त प्रकाश गोस्वामी पुत्र लाल नाथ निवासी कुसुमखेड़ा बिठोरिया नंबर 1 थाना मुखानी नैनीताल को 72 पाउच अवैध स्पेशल देसी शराब की तस्करी करते गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में मुकदमा अपराध संख्या – 148/2025 धारा 60 EX ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1. Si दिलीप कुमार
2. कांस्टेबल भानु प्रताप