नैनीताल: नशे पर पुलिस का एक्शन, कार से कच्ची शराब का कारोबार कर रहें दो युवक चढ़े हत्थे

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसके लिए पुलिस सघन चेकिंग अभियान चला रही है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसी क्रम में दिनांक 17.10.2024 को डी0 आर0 वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मेन रोड थाना गेट के पास से वाहन संख्या ALTO न0- UK04AF-5367 में 300 लीटर अवैध कच्ची शराब परिवहन करते हुए 02 युवकों सुरेन्द्र सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी- ग्राम बिन्दुखेड़ा थाना रूद्रपुर जिला उ0सि0नगर उम्र – 26 वर्ष व अमनदीप सिंह पुत्र सोना सिंह निवासी उम्र- 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1-उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह
2-उ0नि0 गौरव जोशी
3-का0 दयाल नाथ
4-का0 अशोक कम्बोज
5-का0 गुरमेज सिंह
6-का0 दलीप कुमार