नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में पुलिस का नशे के खिलाफ लगातार अभियान जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में यहां 31/01/2025 कोपुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति देव सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी- सुंदरखाल मुक्तेश्वर उम्र-44 वर्ष को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है जिसके कब्जे से 01 किलो 200 ग्राम चरस बरामद कर अभियुक्त के विरूद्द मुकदमा एफआईआर न0 3/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1- उ0नि0 विजय कुमार चौकी प्रभारी ढाचुली
2- का0 बृजेश नयाल
3- का0 जीवन नाथ
4- का0 गुरजंट सिंह