नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। कुछ ट्रक चालको द्वारा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें एक वाहन चालक द्वारा ज्योलिकोट क्षेत्र में पुलिस कर्मियों पर मारपीट एवं दुर्व्यवहार के निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं।
लगाए यह आरोप
पुलिस के मुताबिक उक्त संबंध में स्पष्ट किया गया है कि ज्योलिकोट क्षेत्र के दुकानदारों द्वारा थाना तल्लीताल एवं चौकी ज्योलिकोट में लिखित शिकायत दी गई थी कि कुछ वाहन चालक रात्रि में दुकानों के सामने वाहन खड़ा कर खुलेआम शराब पीते हैं तथा मना करने पर विवाद करते हैं, जिससे स्थानीय जनता त्रस्त है। जनशिकायत के क्रम में रात्रि ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा संबंधित वाहन चालक से वाहन हटाने हेतु कहा गया, जिस पर चालक द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। तत्पश्चात नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई। इसी वैधानिक कार्रवाई से आक्रोशित होकर उक्त चालक द्वारा सोशल मीडिया पर पुलिस के विरुद्ध भ्रामक व तथ्यहीन आरोप लगाए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा जनता की शिकायतों पर लगातार निष्पक्ष कार्रवाई की जा रही है, जिसकी पुष्टि स्वयं स्थानीय नागरिकों द्वारा की गई है।