नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआ के नेतृत्व में दिनांक 23/01/2025 को सायं के समय पुलिस को लालकुआं क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना मिली कि एक मनोज सिंह बिष्ट नामक व्यक्ति शास्त्री नगर में अपनी टैन्ट की दुकान में काउन्टर में रखकर चरस बेच रहा है । जिसके बाद रो0आम0 में सूचना दर्ज कर उच्चाधिकारीयो को अवगत कराते हुए उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी बिन्दुखत्ता टीम के साथ शास्त्रीनगर नम्बर 2 में टैन्ट की दुकान के पास पहुंचे तथा अभियुक्त मनोज सिंह बिष्ट पुत्र भीम सिंह विष्ट निवासी शास्त्रीनगर दित्तीय बिन्दुखत्ता थाना लालकुआं उम्र- 29 वर्ष को मौके पर ही पकड़ लिया। अभियुक्त मनोज उपरोक्त की जामा तलाशी व काउन्टर की तलाशी ली गयी तो अभियुक्त के कब्जे से 2.339 किग्रा चरस व नकदी 84550/- रुपया व 02 इलेक्ट्रानिक तराजू के साथ उसकी खुद की टैन्ट की दुकान (जो कि शास्त्रीनगर बिन्दुखत्ता स्थित है) से बरामद कर गिरफ्तारी किया गया। वहीं एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस टीम को इस कार्यवाही के लिए 2,500 रू से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
मुकदमा विवरण
गिरफ्तार अभियुक्त मनोज सिंह विष्ट उपरोक्त के विरुद्ध जुर्म नारकोटिक अधिनियम FIR N0- 18/25 धारा 8/20/29 एन0डी0पी0एस0 अधि0 पंजीकृत कराया गया है । अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है व बरामदा चरस के स्त्रोत के सम्बन्ध में बताये गये व्यक्ति लक्की के विरुद्ध साक्ष्य एकत्रित कर तद्नुसार उसके विरुद्ध भी आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1 उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह
2 कानि0 882 नापु0 दयाल नाथ
3 कानि0 477 नापु0 विरेन्द्र रौतेला
4 कानि0 219 नापु0 दिलीप कुमार
5 कानि0 585 नापु0 रामचन्द्र प्रजापति