नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में दिनांक 20.07.2025 को पुलिस अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा तीन अलग-अलग थानाक्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए सट्टा, मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के मामलों में कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
थाना बनभूलपुरा पुलिस की कार्यवाही
प्रभारी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील जोशी थाना बनभूलपुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए 1. खालिद पुत्र ताहिर निवासी लाइन नं. 18
2. शकील पुत्र रईस निवासी दुर्गा मंदिर के पास बड़ी रोड इन्द्रानगर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। उक्त के विरूद्ध FIR No. 189/25 व 190/25, धारा 13 G.Act पंजीकृत किया गया है। नकदी ₹2080 व ₹1460 बरामद की।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1. कानि. लक्ष्मण राम
2. कानि. मोहम्मद यासीन
3. का. सुनील कुमार
4. का. शिवम कुमार
रामनगर पुलिस की कार्यवाही
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अलग अलग जगहो से शराब बेच रहे लोगो को गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत कराए गए। जिसमें अभि0 राजेन्द्र सिंह राणा पुत्र स्व0 बहादुर सिंह राणा निवासी रेलवे पड़ाव उम्र 34 वर्ष रामनगर को कुल 39 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया जिस आधार पर थाना हाजा पर FIR NO 269/25 धारा 60 आब0अधि0 पंजीकृत किया गया। इसके अलावा अभि0 चीकू सिह पुत्र गुरनाम सिह निवासी तुमड़िया डाम 1 मालधन थाना रामनगर जिला नैनीताल को कुल करीब 50 ली0 कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस आधार पर थाना हाजा पर FIR NO 270/25 धारा 60 आब0अधि0 पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम रहीं शामिल
उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार
कानि0 बिजेन्र गौतम
कानि0 गोविन्द सिंह
हे0का0 तालिब हुसैन
कानि0 भूपेन्द्र सिंह
कानि संजय कुमार
थाना बेतालघाट पुलिस की कार्यवाही
थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद के निर्देशन में दौराने चेकिंग कृपाल राम पुत्र पनी राम निवासी ग्राम ओखलढुंगा, को 96 टेट्रा पैक माल्टा फ्लेवर देसी मसालेदार शराब के साथ गैस गोदाम से 200 मीटर पहले सड़क पर से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1. उप निरीक्षक हरिराम
2. हे.का. नवीन पांडे
3. हे.गा. कपिल बुधोरी
थाना काठगोदाम पुलिस की कार्यवाही
थानाध्यक्ष काठगोदाम पंकज जोशी के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान बलवंत बिष्ट पुत्र स्व. नारायण सिंह बिष्ट, निवासी पूर्वी खेड़ा, गोलापार को 05 ग्राम अवैध स्मैक के साथ जागनाथ ट्रेडिंग के सामने रोड से गिरफ्तार किया गया। उक्त के विरुद्ध धारा 21/8 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1. उप निरीक्षक नीतू सिंह
2. कां. अशोक रावत
3. कां. सुरेंद्र सिंह
4. कां. प्रेम प्रकाश