नैनीताल: पुलिस का गली- मोहल्लों में लगा सत्यापन अभियान, इस लापरवाही पर 21 मकान मालिकों पर लगा लाखों का जुर्माना

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में आज मुखानी व काठगोदाम क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन कार्यवाही में पहली टीम में नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, सुमित पाण्डे क्षेत्राधिकारी, राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष वनभूलपुरा दूसरी टीम में दीपशिखा अग्रवाल,  दीपक बिष्ट एवम SSB/PAC व पुलिस टीम द्वारा बृहद सत्यापन अभियान चलाया गया। जिसमे अलग-अलग टीमों द्वारा गली मोहल्लों में जाकर  बिना सत्यापन रह रहे व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई।

की यह कार्यवाही

📌📌📌कुल 218 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।
📌📌📌20 मकान मालिकों पर 10-10 हजार के कोर्ट चालान कुल जुर्माना 2,00,000/- रुपये।
📌📌📌01 मकान मालिक का 5000 रुपये का नगद चालान व 13 व्यक्तियों पर 81 पुलिस एक्ट में कार्यवाही करते हुए 8500/- रुपये का जुर्माना जमा किया गया।