नैनीताल: शोधार्थी अरविंद कुमार को किया गया सम्मानित, दी शुभकामनाएं

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल के कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के हिंदी विभाग के शोधार्थी अरविंद कुमार सम्मानित हुए हैं।

किया गया सम्मानित

जानकारी के अनुसार भारतीय शिक्षण मंडल युवा आयाम द्वारा ‘विजन फॉर विकसित भारत-विविभा 2024’ राष्ट्रीय शोधार्थी कॉन्फ्रेंस आयोजित हुआ। जिसमें इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय की पूर्व प्रति-उपकुलपति प्रो. सुमित्रा कुकरेती द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। जिस पर उन्हें बधाई दी गई है।

संगोष्ठी का हुआ आयोजन

15 से 17 नवम्बर के बीच जीएसटी विश्वविद्यालय गुरुग्राम में इस संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें देश भर से चुने गए 1200 शोधार्थियों सहित लगभग 2000 विद्वानों ने प्रतिभाग किया।