नैनीताल: चोरी की घटना का सनसनीखेज खुलासा, चोर गिरफ्तार

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी सुरागरसी एवं पतारसी के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में थानाध्यक्ष संजीत कुमार राठौड़ के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना भीमताल में पेट्रोल पंप में 20-10-2025 की रात्रि चोरी के मामले में पंजीकृत मु0अ0सं0–57/25, धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात में त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना का सफल खुलासा किया गया।  टीम द्वारा कुशल पतारसी, सुरागरसी एवं सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के माध्यम से आरोपी को चिन्हित कर अभियुक्त युगल कुमार पुत्र भुवन चन्द्र, निवासी ग्राम तोक पाण्डेछार, अलचौना, थाना भीमताल, जिला नैनीताल (उम्र–21 वर्ष) को *मय चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही कर जेल भेजा गया। अभियुक्त से ₹11,300 नगद व 01 एटीएम कार्ड (पीएनबी) बरामद हुआ।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1. थानाध्यक्ष संजीत राठौड़
2. उ0नि0 गणेश सिंह राणा
3. का0 ललित आगरी
4. का0 जीवन कुमार