नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। आज के समय में बढ़ता नशा एक बड़ा चिंता का विषय बन गया है। जिस पर नैनीताल में ‘मत कर नशा मत कर’ गीत बना है। इस गीत का निर्माण हाईकोर्ट के दिशा-निर्देश पर ‘नशा मुक्त देश-प्रदेश’ की मुहिम के तहत हुआ है।
‘नशा मुक्त देश-प्रदेश’ की मुहिम
मिली जानकारी के अनुसार इस गीत के निर्देशक रितेश सागर है। उन्होंने बताया कि नशे के चक्रव्यूह में फंसते जा रहे बच्चों व युवा पीढ़ी को जागरूक करने के उद्देश्य से यह गीत बनाया गया है। इसी के चलते बीते दो तीन दिनों से यहां नगर के मल्लीताल पंत पार्क, सेंट जोसेफ कॉलेज, तल्लीताल डांठ, फांसी गधेरा, मॉल रोड व राजभवन रोड आदि विभिन्न स्थानों पर इस गीत के दृश्यों की शुटिंग हुई।