नैनीताल: इतने स्कूलों में लगेंगे स्मार्ट टीवी और कंप्यूटर, जाने

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के 64 विद्यालयों में कम्प्यूटर व टीवी लगेंगे। जिले के 32 प्राथमिक और 32 माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाओं के संचालन के लिए स्मार्ट टीवी लगेंगे।

भवनों और कक्षा-कक्षों का होगा सुधारीकरण

मिली जानकारी के अनुसार इन स्कूलों में स्मार्ट टीवी और कंप्यूटर लगाए जाएंगे। समग्र शिक्षा अभियान के तहत दो करोड़ रुपये मिले। जिससे स्कूलों में नवाचार को बढ़ावा देने के साथ ही भवनों, कक्षा-कक्षों के सुदृढ़ीकरण के कार्य भी किए जाएंगे। इसके साथ भवनों और कक्षा-कक्षों के सुधारीकरण के कार्य होंगे।