नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में थानाध्यक्ष मुखानी विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पीली कोठी क्षेत्र में वाहन चैकिंग अभियान चलाया और 06 युवकों को रैश ड्राइविंग, स्टंट किये जाने पर थाने लाया गया। उक्त सभी 06 युवकों अभय बिष्ट, रेहान अहमद, आयुष बिष्ट ,हर्ष आनंद, विकास रस्तोगी, शिवा के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 03 बाइक और 01 स्कूटी को मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कार्यवाही कर सीज किया गया है।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1- उ0नि0 हरजीत राणा
2- का0 धीरज
3- का0 बलवंत बिष्ट
4- का0 रोहित