नैनीताल: एसएसपी का सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण हेतु जनपद में विशेष अभियान, ड्रंक एंड ड्राइव पर की सख्ती, 15 चालक गिरफ्तार, 15 वाहन सीज

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस का लगातार चेकिंग अभियान जारी है।

पुलिस ने चलाया अभियान

इसी क्रम में दिनांक 14.09.2025 को एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा- निर्देशानुसार जनपद में अपराध एवं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।‌ इस अभियान के अंतर्गत प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी के नेतृत्व में नितिन लोहनी, पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी, राजेश यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी सहित पुलिस टीम द्वारा शहर हल्द्वानी में देर रात तक “ड्रंक एंड ड्राइव” चेकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस की कार्यवाही

वाहनों को रोककर चालकों की जांच ‘अल्कोमीटर’ से की गई। जांच में निम्नलिखित कार्यवाही की गई-
✔ शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध धारा 185/202 मोटर वाहन अधिनियम के तहत *15 वाहन सीज कर 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार* किया गया।
✔ खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों पर 02 चालान किए गए।
✔ अन्य यातायात उल्लंघनों में 09 चालान किए गए।
✔ पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 02 चालान किए गए।